मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में जय माता दी युवा चैरिटेबल ट्रस्ट का बैठक सम्पन्न | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में जय माता दी युवा चैरिटेबल ट्रस्ट का बैठक सम्पन्न | New India Times

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध बउरहवा बाबा मंदिर परिसर में सामाजिक व धार्मिक संगठन ‘जय माता दी युवा चैरिटेबल ट्रस्ट’ का बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर बउरहवा बाबा जी के मंदिर पर जलाभिषेक कर आशिर्वाद प्राप्त किये उसके पश्चात बैठक प्रारंभ किया गया। अध्यक्षता कर रहे ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि को कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ताओं को भी माला पहनाकर जोरदार स्वागत कर उत्साह वर्धन गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में जय माता दी युवा चैरिटेबल ट्रस्ट का बैठक सम्पन्न | New India Times

कार्यक्रम के संबोधन के दौरान अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने कहा हम सबको मिलकर सामाजिक व धार्मिक कार्यों में आगे आना है। हम सबको मिलकर समाज को आगे ले जाना है व धार्मिक आयोजन कर लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करना है। वहीं पधारे संत महात्माओं को भी ट्रस्ट द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। मनोज ने बताया ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को आगे ले जाना है। हम सबको एक परिवार की तरह एक दूसरे के सहयोग में हमेशा समर्पित रहना है, दिन रात मेहनत परिश्रम कर गरीब दुखी अभावग्रस्त व जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा समर्पित रहना है। बैठक में ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार स्वामी आलोकानंद शास्त्री जी महाराज व सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज का कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आकाश मिश्रा, भीम चौरसिया, यशराज चौधरी, राधे पासवान, मनोज शर्मा, सूरज भारती, सुग्रीव निषाद, शेषराम, राजन, सरजू यादव, राजेश गौड़, गोविंद प्रसाद, रंजीत वर्मा, अनूप वर्मा, इंद्रजीत, कृष्ण चंद्र सोनी, अशोक पासवान, राहुल साहनी, राम सुमेर, रोहित चौहान, पप्पू चौहान, विकास वरुण, दीपक कुमार, ईश्वर दयाल, सरवन कुमार चौहान, राम गोपाल जायसवाल आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सचिव नितिन कुमार गौड़ ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं को ट्रस्ट द्वारा नए वर्ष का कैलेंडर भेंटकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व बधाई दी गई। कार्यक्रम के समापन की घोषणा ट्रस्ट के निदेशक राम उग्रह अग्रहरि ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.