डकैतों की तलाश में डांग के बीहड़ में चल रहे सर्च आप्रेशन में पुलिस ने निभाया सामाजिक सरोकार, कोरोना से बचाव के लिए बांटे मास्क और बच्चों को पढाई के लिए किया प्रेरित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

डकैतों की तलाश में डांग के बीहड़ में चल रहे सर्च आप्रेशन में पुलिस ने निभाया सामाजिक सरोकार, कोरोना से बचाव के लिए बांटे मास्क और बच्चों को पढाई के लिए किया प्रेरित | New India Times

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के नेतृत्व में धौलपुर पुलिस के जवान डांग के दुर्गम बीहड़ में कुख्यात डकैत केशव गुर्जर एवं उसकी गैंग की तलाश में लगातार सर्च आप्रेशन चला रहे हैं, वहीं इस दौरान अपने सामाजिक सरोकार का भी पूरी तरह से निर्वहन कर रहे हैं। बुधवार को बीहड़ में पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने सर्च अभियान की स्वयं कमान संभालते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ दिन भर डकैत केशव गैंग के सम्भावित ठिकानों पर दविशें दीं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। सर्च अभियान के दौरान गांव गुलावली में पुलिस अधीक्षक केसर सिंह एवं पुलिस टीम ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क भी बांटे और बच्चों को पढाई के लिए प्रेरित करते हुए उनकी हौंसला अफजाई के लिए उनके साथ ग्रुप फोटो भी करवाये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.