हरकिशन भारद्वाज, जयपुर (राजस्थान), NIT:

विप्र गौरव अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी उदयपुर के श्री अशोक मेनारिया पिता श्री लक्ष्मीनारायण मेनारिया के राजस्थान क्रिकेट टीम का कप्तान मनोनीत होने पर पूरे विप्र समाज एवं क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष की लहर छा गई है।
सैयद मुश्ताक अली टी 20 टीम के चयन सलेक्शन कमेटी ने राजस्थान टीम का चयन किया। जिला संघों और ‘सुपर सलेक्टर’ ने बेस्ट टीम में श्री अशोक मेनारिया को कप्तान बनाया। राजस्थान टीम में बल्लेबाजी बेस्ट दिख रही वहीं बेस्ट पेस अटैक तो है ही, इस समय राजस्थान की बल्लेबाजी भी अच्छी लय में नजर आ रही है। श्री अशोक मेनारिया की कप्तानी में राजस्थान टीम का नाम रोशन होगा।
