नववर्ष आगमन पर शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सघनता से की जा रही है चेकिंग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नववर्ष आगमन पर शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सघनता से की जा रही है चेकिंग | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी नववर्ष आगमन के दौरान शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी व स्टॉफ द्वारा विभिन्न स्थानों, आउटर नाकों एवं इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्धों एवं वाहनों की VDP पोर्टल के माध्यम से सघनता से चेकिंग की जा रही है।

BD&DS(बम डिस्पोजल एवं डॉग स्क्वायड) टीम द्वारा बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, बाजार एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर एन्टीसेबोटेज चेकिंग की जा रही है।

थाना स्टॉफ द्वारा थाना क्षेत्र के सभी वित्तीय संस्थान बैंक, एटीएम एवं धार्मिक संस्थानों को नियमित रूप से चेक किया जा रहा है एवं क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा रही है।

मैत्री मोबाइल टीम द्वारा बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित रूप से भ्रमण किया जा रहा है एवं बाजार में महिलाओं से चर्चा कर खरीददारी करते समय एवं रुपये का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने हेतु सुझाव दिए जा रहे है तथा असामाजिक तत्व व आपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.