किसानों का संपूर्ण कर्ज़ माफ़ हो : डॉ वजाहत मिर्ज़ा | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​
किसानों का संपूर्ण कर्ज़ माफ़ हो : डॉ वजाहत मिर्ज़ा | New India Timesराज्य में किसानों द्वारा उठाई जा रही मांगो को कांग्रेस ने अपना समर्थन जारी किया है। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार से किसानों से किया गया वादा याद दिलाते हुए उसे पूरा करने की मांग की है। यवतमाल जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ वजाहत मिर्ज़ा ने किसानों से विपक्ष में रहने के दौरान बीजेपी द्वारा उठाई जा रही मांग को याद दिलाया। डॉ मिर्ज़ा के मुताबिक जब केंद्र और राज्य में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सरकार थी तब बीजेपी ने किसानों से सत्ता आने पर संपूर्ण कर्ज माफ़ी का वादा किया था। अब दोनों ही जगहों पर बीजेपी की ही सरकार है बावजूद इसके बीजेपी अपने वादे से मुकर रही है।​
किसानों का संपूर्ण कर्ज़ माफ़ हो : डॉ वजाहत मिर्ज़ा | New India Timesडॉ वजाहत मिर्ज़ा ने किसान आंदोलन में फूट डालने का आरोप भी राज्य सरकार पर लगाया है। जब बीजेपी विपक्ष में थी तब नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागु करने और उत्पादन खर्च से 50 फ़ीसदी ज्यादा समर्थन मूल्य देने का वादा कर रहे थे पर अब जब बीजेपी को सत्ता हाथ में मिल चुकी है तो उन्होंने इस मुद्दे से पल्ला झाड़ लिया है। यह किसानों के साथ वादाखिलाफ़ी है।

डॉ मिर्ज़ा ने राज्य में छोटे-बड़े किसान के रूप में सरकार द्वारा किसानों को विभाजित करने पर आपत्ति जताई है उनका कहना है इससे किसानों के बीच फ़ूट पड़ेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.