प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव की अगुवाई में गांव-गांव पांव-पांव कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव की अगुवाई में गांव-गांव पांव-पांव कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ | New India Times

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के आह्वान पर प्रदेश भर में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जनता के बीच में जाकर गाँव-गाँव पाँव-पाँव पद यात्रा कर जनता से जुड़ी समस्याओं को जानकर सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराकर निस्तारण कराया जाए।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के दिशा निर्देश पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सिद्धनाथ पहलवान ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनपद के ग्राम सुन्दरपुरवा, ग्राम फत्तेपुरवा, ग्राम मोहम्मदनगर,आदि दर्जनों गांवों में पैदल जाकर पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव के विचारों को साझा करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धनाथ यादव पहलवान ने अपने सम्बोधन में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानून के आड़ लेकर जमकर किसानों का उत्पीड़न कर रही है ये सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि कानून को वापस लेने के लिए तैय्यार नही है हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।

प्रसपा, के गाँव-गाँव,पाँव-पाँव कार्यकर्म में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सिद्धनाथ यादव, श्रीरामजी यादव,दिनेश श्रीवास्तव जगन्नाथ यादव, गौरव, सुल्तान अहमद सहित कई दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article