परिवार परामर्श केंद्र जुन्नारदेव की 2020 की अंतिम बैठक संपन्न | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

परिवार परामर्श केंद्र जुन्नारदेव की 2020 की अंतिम बैठक संपन्न | New India Times

परामर्श दाताओं द्वारा दोनों के परिजनों उपस्थिति में की गहन समझाइश के बाद पति के द्वारा मारपीट न करने व दोनों आपस में सद्व्यवहार के साथ जीवन बिताने के वचन के साथ आपसी विश्वास कायम करते हुए आगामी दिवस आर्मी में सेवारत पति के कार्यस्थल पर प्राप्त निवास स्थान के सहमत हुए, जबकि अन्य प्रकरण में शिक्षित पति पत्नी द्वारा समझाइश के बाद अपने बच्चों का भविष्य संवारने की मंशा के साथ राजीखुशी रवाना हुए। इसके साथ ही अन्य दो प्रकरणों में भी समझौता करवाने में सफल हो सके परामर्शदाता गण जबकि विभिन्न कारणों से 8 प्रकरण नस्तीबद्ध किये गए।
अनुविभागीय अधिकारी एस के सिंह के मार्गदर्शन में वर्ष 2020 में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा सहित प्रीति श्रीवास्तव, आहुति शर्मा, रश्मि राय, पुष्पलता राठौर व अभिलाषा वर्मा ने अपनी समझाइश व परामर्श प्रदान कर कुल 97 प्रकरणों का निराकरण किया जिसमें से 22 प्रकरणों में समझौता करवाने में सफल हुए
जबकि 32 प्रकरणों में समझौते की संभावना न होने से पक्षकारों को न्यायलय की शरण लेने की सलाह दी गयी साथ ही पक्षकारों की लगातार अनुपस्थिति व प्रकरण के निपटारे में अरुचि जैसे विभिन्न कारणों से 43 प्रकरण नस्तीबद्ध किये गए जबकि आवेदित 12 प्रकरण आगामी बैठकों में सुनवाई हेतु लंबित शेष रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article