खीरों में बालाजी मूर्ति स्थापना के बाद 6 जून को दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​खीरों में बालाजी मूर्ति स्थापना के बाद 6 जून को दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता | New India Timesरायबरेली जिला के खीरों कस्बा अतरहर रोड स्थित 5 जून बालाजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व 6 जून विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बालाजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में राम और शिव बारात का भी आयोजन किया गया जिसमें देर तक पैर पूजने का कार्यक्रम चला। जेष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे दूर दूर से भक्त पहुंचकर बालाजी मंदिर में दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।​

खीरों में बालाजी मूर्ति स्थापना के बाद 6 जून को दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता | New India Times इस मंदिर की स्थापना बिंदा प्रसाद सोनी द्वारा करवाई गई जिसमें भक्तों का बड़ा सहयोग रहा। आयोजक एसपी सोनी भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री व एस के0 सोनी पत्रकार द्वारा किया गया, डिंपल सोनी व सोनम पटेल का मूर्तियों में विशेष सहयोग रहा, साथ ही दूर दराज से बालाजी भक्तों के सहयोग से इस मंदिर की स्थापना कराई गई। इस मौके पर जिला सहित क्षेत्र की कई हजार की भीड़ मौजूद रही।

By nit