ए.डी.सी.पी साउथ सुरेश चंद्र रावत ने नगराम थाने का किया औचक निरीक्षण | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

ए.डी.सी.पी साउथ सुरेश चंद्र रावत ने नगराम थाने का किया औचक निरीक्षण | New India Times

एडीसीपी साउथ सुरेश चंद्र रावत ने नगराम थाने का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर का जायजा लिया। बुधवार को एडीसीपी साउथ सुरेश चंद्र रावत ने सुदूर स्थित ग्रामीण क्षेत्र के नगराम थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। एडीसीपी साउथ ने थाना भवन आवासीय परिसर हवालात माल खाना कार्यालय परिसर मेष अपराध रजिस्टर जैसे कई अभिलेखों की जांच कर लंबित मामलों को त्वरित निस्तारण के आदेश दिए वहीं नगराम थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार सोनकर ने थाना परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे एडीसीपी को पूरे थाना परिसर व अभिलेखों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी विरेंद्र सोनकर क्राइम इंस्पेक्टर उप निरीक्षक राजेश यादव उप निरीक्षक अरविंद कुमार राजेंद्र कुमार सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.