181 पर दलित व्यक्ति द्वारा शिकायत करने पर पुलिस थाना गौरझामर में पुलिस द्वारा पिटाई का आरोप, वहीं दलित व्यक्ति ने टीआई पर लगाया मारपीट करने का आरोप | New India Times

त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

181 पर दलित व्यक्ति द्वारा शिकायत करने पर पुलिस थाना गौरझामर में पुलिस द्वारा पिटाई का आरोप, वहीं दलित व्यक्ति ने टीआई पर लगाया मारपीट करने का आरोप | New India Times

शासन द्वारा लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए 181 सीएम हेल्पलाइन नंबर चालू किया गया है। ग्रामीण द्वारा कोई भी विभाग के अधिकारी नहीं सुनते तो गांव के ग्रामीणों को मजबूरन में 181 का सहारा लेना पड़ता है ऐसा ही एक मामला सागर जिले की गौरझामर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मणि जमुनिया से सामने आया है की सीएम हेल्पलाइन नंबर पर फरियादी बाबू पिता हल्लू बसोर निवासी मणि जमुनिया ने गौरझामर टीआई संगीता सिंह की 181पर शिकायत दर्ज कर दी इसी बात को लेकर फरियादी को थाने में बुलाकर टीआई संगीता द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई फरियादी का कसूर सिर्फ इतना था कि थाना टीआई की 181 पर शिकायत दर्ज करवाई है फरियादी ने बताया कि 1 साल पहले वाहिद खान निवासी देवरी को 42 नग बकरी बेची हुई थी बकरी के पैसे मांगेे तो वाहिद खान द्वारा पैसेे देने से इनकार कर दिया लगभग 8, 10 दिन पहले गौरझामर थाने में एफ आई आर दर्ज करवाने गए थे तो टीआई मैडम ने बिना रिपोर्ट लिखें मुझे थाने से भगा दिया गया था फरियादी द्वारा एफआईआर लिखे जाने को लेकर सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर टी आई संगीता सिंह की शिकायत दर्ज करवा दी।

181 पर दलित व्यक्ति द्वारा शिकायत करने पर पुलिस थाना गौरझामर में पुलिस द्वारा पिटाई का आरोप, वहीं दलित व्यक्ति ने टीआई पर लगाया मारपीट करने का आरोप | New India Times

शिकायत को लेकर पुलिस द्वारा फरियादी पर दबाव बनाया जा रहा था कि 181 पर शिकायत की है उसको वापस ले लो और फरियादी को थाने बुला लिया 181 पर शिकायत की बात को लेकर थाना प्रभारी संगीता सिंह भड़क उठी और फरियादी से शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगी शिकायत वापस नहीं ली तो टीआई द्वारा मारपीट की गई फरियादी बाबू पिता हल्लू बसोर ने बताया कि जब शाम 4 बजे गौरझामर थाने में पहुंचे तो मेरे साथ मेरे माता पिता थाने गए हुए थे जहां पर टी आई संगीता सिंह ने माता-पिता को भगा दिया और मुझे बंद कर लिया तब गाली गलौज करने लगी और मारपीट शुरू कर दी मुझे बुरी तरह से मारपीट कर दी हमारे शरीर पर मारपीट के निशान दिखाई देने लगे और एक हाथ मैं फैक्चर होने की संभावना है टीआई द्वारा मेरा ही मोबाइल छीन कर 100 पर कॉल किया और डायल 100 नंबर से मुझे देवरी अस्पताल मैं दवाई भी करवाने ले गए थे और टीआई मैडम ने कहा था किअस्पताल में डॉक्टर पूछे तो बता देना कि मैं मोटरसाइकिल से गिर पड़ा हूं फरियादी द्वारा डॉक्टर से भी कहा गया था कि गौरझामर टीआई संगीता सिंह ने मुझेे मारपीट की मगर डाक्टरों ने भी नहीं सुनी।

हां वह वाहिद खान से झगड़ा कर रहा था, वाहिद खान को भी थाने बुलाया था पर बाबू बसोर निवासी मणि जमुनिया का मेडिकल भी कराया था वह दारू पिए हुए था, 181 से हमारा कुछ लेना देना नहीं है वह बाहर झगड़ा करके आया था जो वह बोल रहा है वह सब झूठ है: संगीता सिह निरीक्षक पुलिस थाना गौरझामर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article