कोहरे के चलते हुए सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत, दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

कोहरे के चलते हुए सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत, दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल | New India Times

गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुबक्सगंज से खीरों मार्ग पर बसिगंवा के पास कोहरे के चलते सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई और दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा गुरबक्श गंज से खीरों मार्ग पर बसिगंवा के पास हुआ, जहां एक वैगनआर कार ट्रक में जा घुसी, इस हादसे में शिक्षक गिरीश चंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कानपुर के रहने वाले शिक्षक राजेश कुमार, शिक्षक दीपक चन्र्द भास्कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने गुरूबक्शगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमारी को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों की मदद से रोड के किनारे खड़े ट्रक से कार को बाहर निकाला लेकिन तब तक गिरीश चंद्र की मौत हो चुकी थी, दो अन्य गंभीर रूप से घायल शिक्षकों को एंबुलेंस से सीएससी भेजा गया, जिसके बाद शिक्षकों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article