राजस्व अधिकारी माफियाओं के विरूद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही करें, कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश | New India Times

गुलशन परूथी, दतिया (मप्र), NIT:

राजस्व अधिकारी माफियाओं के विरूद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही करें, कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश | New India Times

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों से कहा कि कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में शासन द्वारा उन्हें जो शक्तियां प्रदाय है उन्हें पहचानें तथा विभिन्न क्षेत्रों में क्रियाशील माफियाओं एवं असमाजिक तत्वों के साथ सख्ती के साथ कार्यवाही करें। इस कार्य में पुलिस तथा संबंधित विभागों का भी सहयोग लें।
कलेक्टर श्री संजय कुमार ने उक्ताश्य के निर्देश शनिवार को न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी दतिया श्री अशोक सिंह चैहान, भाण्ड़ेर श्री अरविन्द सिंह माहौर, सेवढ़ा श्री अनुराग निगवाल सहित सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री कुमार ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रांे में क्रियाशील माफियाओं एवं असमाजिक तत्वाांे को चिन्हित कर उनके विरूद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही करें। जिससे आमजनता महसूस करें कि शासन एवं प्रशासन उनके साथ है। इससे शासन एवं प्रशासन के प्रति आम लोगों का और विश्वास बढ़ेगा।
लोगों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकृत करें
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली है कि शासकीय सेवक के रूप में राजस्व अधिकारी के नाते जो जनता की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है उसे पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ करें और लोगों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकृत करें। उन्होंने कहा कि हम बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियेां को सम्मानित किए जाने की उनके द्वारा जिले में परंपरा शुरू की गई है। उसी के तहत् बेहतर कार्य करने वाले राजस्व अधिकारियों को भी शील्ड प्रदाय कर सम्मानित किया जायेगा। इसी प्रकार सभी तहसीलदार अपनी-अपनी तहसील में बेहतर कार्य करने वाले पटवारियों को सम्मानित करें। कार्य न करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
लोक परिसम्पतियों को पोर्टल पर दर्ज करायें
कलेक्टर श्री कुमार ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि पुराने एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण तत्परता के साथ करें। डायवर्सन के प्रकरणों में पुराने डायवर्सन के प्रकरण जो आॅफ लाईन है उन्हें विशेष अभियान चलाकर दायरा पंजी में दर्ज करायें। निजी भूमि पर बन रहे मकानों के संबंध में भी पटवारियों से डायवर्सन रिपोर्ट ली जाए। कलेक्टर ने शासन के निर्देशों के तहत् पोर्टल पर दर्ज की गई जिले में लोक परीसंपतियों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनकी तहसील के तहत् ऐसी लोक परीसम्पतियां जिनका उपयोग नहीं हो रहा है उन्हें पोर्टल पर दर्ज कराने की कार्यवाही करें। जिनका भविष्य में शासन उपयोग कर सके।
तहसीलदार की अनुशंसा पर ही धान खरीदी होगी
कलेक्टर श्री कुमार ने शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी केन्द्र पर तहसीलदार की अनुशंसा के उपरांत ही किसान का धान केन्द्र पर बेचने जा सकेगा इसके लिए किसानों द्वारा बोई गई धान का भी भौतिक सत्यापन किया जायेगा। सभी तहसीलदार उनके क्षेत्र में आने वलो उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें। उनहोंने कहा कि रबी फसल की बौनी शुरू हो गई है गेंहूॅ उपार्जन हेतु किसानों द्वारा बोए जाने वाली गंेहॅूू की फसल की गिरदावरी कराई जाए। सभी एसडीएम अपने-अपने स्तर पर गेंहूॅ उपार्जन तैयारियों की समीक्षा भी करें।
साईलोकेन्द्र हेतु भूमि चयन की कार्यवाही करें
गेंहूॅ भण्ड़ारण हेतु जिले में 30 हजार टन क्षमता के साईलोकेन्द्र हेतु भूमि को चिन्हित करने की भी कार्यवाही जिससे साईलो केन्द्र स्स्थापित किया जा सके। उन्होंने सिथेटिंक दूध, दूध से बने उत्पादों एवं अन्य खाद्य पदार्थो में मिलावट को रोकने हेतु सघन अभियान चलाकर दूध एवं खद्य पदार्थो के नमूने लेकर जांच करें।
बैठक में अवैध काॅलौनीनाइजर, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले के वियद्ध कार्यवाही किए जाने पर चर्चा की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.