धारणी के ग्रामीण दाबका में पुलिस पाटिल संघटना व भारतीय पत्रकार संघ की ओर से कोरोना योद्धाओं का किया गया सत्कार | New India Times

जफर खान, धारणी/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

धारणी के ग्रामीण दाबका में पुलिस पाटिल संघटना व भारतीय पत्रकार संघ की ओर से कोरोना योद्धाओं का किया गया सत्कार | New India Times

वैश्विक महामारी कोरोना के भारत आगमन पर तथा लाॅकडाउन की वजह से पूरे देश में अफरातफरी फैल गई थी। नागरिक असमंजस थे कि क्या करना है। एक तरफ उनको परिवार की फिक्र थी तो दूसरी ओर स्वस्थ्य की, इस महामारी में अपने भी दूर होने लगे थे लेकिन समाज के कुछ मानव सेवा की भूख रखने वाले समाज सेवकों ने बेहतरीन सेवा प्रदान की, स्वयं की चिंता न करते हुए कई गरीबो का पेट भरते रहे। वहीं हमारी स्वस्थ के रक्षक पुलिस विभाग के अफसर निरन्तर रूप से नागरिकों की सेवा में लगे रहे अपनी जान की परवाह न करते हुए इस दौरान कई शहीद भी हुए। जहां डॉक्टर्स तथा प्रशासन नागरिकों की रक्षा में लगे हुए थे वहीं लाॅकडाउन में ग्रामीण स्तर पर ग्राम स्तर की कुछ शख्सियतों ने गरीबों तथा असहाय नागरिकों का खास ख्याल रखा तथा अपने अपने स्तर पर पूर्ण रूप से आम नागरिकों की सहायता की। इसी के मद्देनजर कोरोना योद्धाओं का सत्कार भारतीय पत्रकार संघ तथा महाराष्ट्र राज्य पुलिस पाटिल एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से आईपीएस निकेतन व कदम पूर्व सैनिक पुलिस पाटिल कमल सिंह वाघ मारे, भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष पत्रकार जफर खान, शहर अध्यक्ष शेख अजहर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आईपीएस निकेतन कदम, पुलिस पाटिल वाघमारे, पत्रकार जफर खान के हाथों काशीराम छोटेलाल चिल्हात्रे, मोहित दिलीप नागले, सचिन दिनेश नागले, रामेश्वर बाबूलाल मावसकर, शेख़ रफीक, शेख़ अफसर शेख़ सत्तार, आरिफ़ खान, आदील खान, रोशनी गायकवाड़, संतोष रघुनाथ काम्बले आदि को कोरोना योद्धा प्रमाणपत्र, शॉल, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस निकेतन कदम ने मंच पर इन योद्धाओं की सरहाना भी की तथा गांव में छोटे बच्चों को शिक्षा के स्तर को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा समाज से अवैध धंधे तथा नशीले पदार्थों की बीमारी को खत्म करने के लिए समाज में जागरूकता लानी ज़रूरी है ताकि इसे पूर्ण रूप से खत्म किया जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.