बाड़ी में दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी में दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू | New India Times

कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल के निर्देशानुसार बाड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत की गई है, जिसमें बाड़ी ब्लॉक के सभी राजकीय विद्यालयों से 140 महिला शिक्षिकाएं भाग ले रही हैं और कोविड-19 की एडवाइजरी का पालन करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को कई समूहों में विभाजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी के प्रधानाचार्य रामचरण शाक्य के सानिध्य में किया जा रहा है।
इस शिविर में राजेश राजोरिया, अशोक शर्मा, राम प्रकाश गुर्जर एवं राजेश शर्मा व्यवस्थापक के रूप में उपस्थित रहे, और इन सभी के द्वारा विद्यालय से संबंधित प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं को पूरा किया गया।
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रियंका चंसौरिया, सरिता चौधरी, कुमारी स्वप्निल यादव, मीना शर्मा, कांता खटीक, शबनम, शिवानी बंसल, खुशबू, नंदू जाट, बेबी असमा सहित 10 दक्ष प्रशिक्षकों को लगाया गया है जो शिविर में वार्म अप, एक्सरसाइज, एवं किक्स, पंच, ब्लॉक्स सहित आत्मरक्षा के लिए ट्रेंड करने के टिप्स दे रहीं हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article