शातिर चोर चोरी के माल के साथ गिरफ्तार | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​
शातिर चोर चोरी के माल के साथ गिरफ्तार | New India Timesझांसी स्वॉट प्रभारी ने अपनी टीम व नवाबाद थाने की पुलिस के सथ मिलकर एक शातिर चोर को गिरफ्तार उसके पास से चोरी किया माल भी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

 झांसी एसएसपी जे.के शुक्ल ने बताया कि थाना सदर बाजार अन्तर्गत कचहरी चौराहे पर एक साइबर कैफे है। जहां 8 जनवरी की रात बदमाश घुस गये और अन्दर से कम्प्यूटर और अन्य सामान चोरी करके ले गए थे। इसके बाद दुकान संचालक रामबाबू राय की लिखित शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। झांसी एसएसपी जे.के शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी नगर जंगबहादुर के नेतृत्व में स्वॉट प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ बदमाश की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी कि कानपुर चुंगी के पास एक बदमाश भागने का प्रयास कर रहा है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए स्वॉट प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम और नवाबाद थाना प्रभारी दीपक मिश्रा के साथ मिलकर बताये गये स्थान पर पहुंचे। जहां एक युवक नजर आया। टीम ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गये युवक के पास से 1 कम्प्यूटर, 1 कैमरा, टैबलेट, मॉनीटर, मोबाइल और प्रिंटर बमराद हुआ। पकड़े गये युवक को थाने लाया गया। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम हरी शंकर अहिरवार निवासी ग्राम उमरिया मोंठ बताया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.