गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छिंदवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में उग्र प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छिंदवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में उग्र प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला छिंदवाड़ा के कार्यकर्ता आज किसानों के समर्थन में उग्र प्रदर्शन कर सड़क पर उतरे एवं महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पत्र सौंपकर मांग की गई कि किसान विरोधी तीन काले कानून वापस लिया जाए एवं फसलों का मूल्य निर्धारण कर एमएसपी लागू किया जाए। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस जिसके सांसद एवं सातों विधायक है वह भारत बंद का समर्थन औपचारिकता मात्र कर पाई है इससे सिद्ध होता है कि दोनों पिता-पुत्र विधायक एवं सांसद हैं वह किसानों के साथ नहीं हैं बल्कि उद्योगपतियों के साथ हैं।

ज्ञापन सौंपते समय निम्न पदाधिकारी उपस्थित हुए
जोहरीलाल इवनाती प्रदेश सचिव, सतीश नागवंशी प्रदेश महासचिव, प्रकाश कुमरे जिला अध्यक्ष, कपिल सोनी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, सुभाष बेलवंशी जिलाध्यक्ष आईटी सेल, नकुल भलावी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, डेनी गोहिया जिला अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, डोरीलाल धुर्वे जिला उपाध्यक्ष, प्रेम नारायण इवनाती ब्लॉक अध्यक्ष महासभा जुन्नारदेव, ज्ञानसा धुर्वे,समरसिंह तुमराम ब्लॉक अध्यक्ष जुन्नारदेव, कृष्णा धुर्वे जिला सदस्य, श्री प्रसाद कुमरे ब्लॉक सचिव दमुआ, अदिश उइके, सुनील वट्टी ब्लॉक अध्यक्ष उमरेठ, विक्रम वरकडे, सावन धुर्वे, कृष्णा यदुवंशी, सुरेश कुमरे, खेमराज उइके क्षेत्रीय अध्यक्ष नवेगांव, बालक इवनाती, मंगल सिंह धुर्वे ब्लॉक उपाध्यक्ष,पंकज प्रजापति सह सचिव, कमल उइके ग्राम अध्यक्ष, राकेश परते, मोंटी उइके, संतलाल ताराम अन्य गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.