धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने जिले के पुलिस अधिकारियों की ली क्राइम मीटिंग, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निकाय चुनाव सम्पन्न कराने, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं अपराधों की रोकथाम के दिए निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने जिले के पुलिस अधिकारियों की ली क्राइम मीटिंग, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निकाय चुनाव सम्पन्न कराने, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं अपराधों की रोकथाम के दिए निर्देश | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने आज पुलिस लाइन के मीटिंग सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम बैठक लेकर अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की और धौलपुर, बाडी एवं राजाखेडा में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निकाय चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। निकाय चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरतने के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने पेंडिंग प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए भी लिए भी निर्देशित किया है। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए भी प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। निकाय चुनाव में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए प्रभावी कार्रवाई करने और आमजन के परिवादों का त्वरित गति से निस्तारण के निर्देश दिए। माफियाओं के विरुद्ध कडी कार्यवाही, प्रभावी गश्त करने एवं यातायात के नियमों के पालना सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए गये है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा सहित जिले के सभी वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी गण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.