मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की गाइड लाइन के अनुसार नपा अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा रमेश साहु, सीएमओ श्री सत्येंद्र सायलवार, नोडल अधिकारी /उपयंत्री देवेन्द्र कुमार डेहारिया, उपाध्यक्ष अरूणेश जयसवाल व समस्त वॉर्ड पार्षद सभापति के निर्देशन में सहयोगी संस्था डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट एंड सर्विस टीम मेंबर के माध्यम से आम नागरिकों की सहभागिता से समस्त 6 केटेगरी के अन्तर्गत स्वच्छता रैंकिंग कराईं गई। जिसके अन्तर्गत स्वच्छ होटल, स्वच्छ बाजार, स्वच्छ कार्यालय, स्वच्छ अस्पताल, स्वच्छ विद्यालय की रैंकिंग दिनांक 30/11/2020 को सम्पन्न हुई। टीम के माध्यम से यहां रैंकिंग गुगल के माध्यम से की गई लिंक सब मिशन के पश्चात पोर्टल पर प्रत्येक केटेगरी के अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट में प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वालों की घोषणा के उपरांत नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव के द्वारा स्वच्छता रैंकिंग का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
