जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
भीषण गर्मी में पानी की समस्या से परेशान खिलाड़ियों के लिए पानी लेकर खुद पार्षद धर्मेश पटेल नेहरू स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों की प्यास बुझाई।
शहर के नेहरू स्टेडियम मैदान में खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से प्रेक्टिस कर देश व प्रदेश में अपना व अपने जिले का नाम रोशन करते हैं, लेकिन उन ही खिलाड़ियों को भीषण गर्मी के समय मे पीने का पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है।
इसी समस्या को लेकर पार्षद धर्मेश पटेल द्वारा मौके पर पानी की टंकियों में टेंकर तत्काल बुलवाकर पानी भरवाया जिसे देख उन छोटे छोटे खिलाड़ियों ने पार्षद धर्मेश पटेल को धन्यवाद दिया और आग्रह किया कि आगे भी इसी प्रकार खिलाड़ियों की मदत करते रहें। धर्मेश पटेल पार्षद का कहना है कि खिलाड़ियों को पीने के लिए पानी की कमी नहीं आएगी एवं पानी की समस्या को पूर्ण तरह से खत्म करने के लिए से सीएमओ को अवगत कराया जाएगा। मैं खुद भी एक खिलाड़ी हूँ इसलिए खिलाड़ियों की समस्याओं को समझता हूँ।
