राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आगामी कार्ययोजना को लेकर वनवासी विकास परिषद महाकोशल प्रान्त सागर विभाग की बैठक बी.के.पी. कॉलेज देवरी में सम्पन हुई। बैठक में मुख्य रूप से मार्गदर्शन हेतु अर्जुन सिंह मरकाम प्रान्त सचिव वनवासी विकास परिषद, अध्यक्षता हीरा सिंह तेकाम गोपालपुरा, संदीप चौरसिया प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में अर्जुन सिंह मरकाम द्वारा विस्तार से अपनी बात रखी व वनवासी विकास परिषद के अपने प्रान्त में चल रहे कामों की जानकारी दी व सागर जिला में हम लोग क्या काम चालू कर सकते हैं, कैसे अपने कार्य को आगे बढ़ाना है व यहां के समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की और राममंदिर निर्माण में हम सबकी कैसे भागीदारी हो ये भी बताया। आज के बैठक में दमोह जिला समिति से राजेश सिंह ठाकुर जिला सचिव, बलराम सिंह ठाकुर, सह सचिव, गुलजार सिंह ठाकुर जी श्रद्धा जागरण प्रमुख, ओमप्रकाश धीमान जिला संगठन मंत्री दमोह, सागर जिला से संजय चौरसिया, वकील साब, विजय सिंह राजपूत, परसु सिंह, सनत पांडेय, वयवस्था प्रमुख वि. ख. देवरी, मनोज नामदेव, सहसचिव, पंडित इन्द्रदीप मिश्रा श्रद्धा जागरण प्रमुख, आनंद दीक्षित सदस्य, उत्तम सिंह ठाकुर सदस्य गोपालपुरा, हीरा सिंह तेकाम जी सदस्य गोपालपुरा मुन्ना पटेल, राजेश बघेल जिला संगठन मंत्री सागर उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व प्रान्त अध्यक्ष व संरक्षक हुकुम सिंह ठाकुर सेवा निवृत वन संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उनका गत 3 दिसंबर रात्रि में ह्रदयाघात से दुखद निधन हो गया था।
