शौर्य दिवस पर बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने  किया वृक्षारोपण | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

शौर्य दिवस पर बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने  किया वृक्षारोपण | New India Times

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति द्वारा मोक्ष धाम स्थित तुलसी वन पर शौर्य दिवस के उपलक्ष पर वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण में उपस्थित हुए समिति के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि जंगल ही थे जो जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों को कम करने की क्षमता रखते हैं, जिसके लिए वृक्षारोपण अभियान जारी रहना जरुरी है। इसी से जलवायु में सुधार संभव है। पेड़-पौधे प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से कार्बन-डाई आक्साइड को कम कर ऑक्सीजन देने में महती भूमिका में हैं। यह प्रक्रिया प्रकृति में संतुलन बनाए रखती है। युवा अध्यक्ष अर्जुन पंडित उर्फ़ निकुन्ज ने कहा कि हमारी समिति ने प्रण लिया है एक साल में 10000 वृक्ष लगाने का जो हम हर महीने वृक्षारोपण करके पूर्ण कर रहे हैं। वृक्षारोपण में उपस्थित हुए ब्रज यातायात के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, युवा महानगरअध्यक्ष अर्जुन पंडित, मुख्य महासचिव विनोद पाण्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, कुलदीप शास्त्री, अंजू अग्रवाल, चंद्रकांत पांडेय, सुरेश चंद गुप्ता, सौरभ शर्मा, अंकित शर्मा, शुभम गोयल, शशांक शर्मा, अनिल नायक, कुमारी श्रेया दीक्षित, शिवम दिक्षित मुख्य रूप से शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.