अतिक्रमण हटाने गए अमले के साथ मारपीट के चार आरोपियों को अदालत ने भेजा जेल | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अतिक्रमण हटाने गए अमले के साथ मारपीट के चार आरोपियों को अदालत ने भेजा जेल | New India Times

थाना शिकारपुरा बुरहानपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकारपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गए सरकारी अमले में से नगर पालिक निगम बुरहानपुर के एक यंत्री के साथ मारपीट करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने क्रमशः राजू उर्फ जावेद, शेख जावेद, श्रीमती रोशन बी, श्रीमती शहनाज बी और हारून के विरुद्ध अपराध क्रमांक 762/ 2020 अंतर्गत धारा 353, 294, 186, 506, 332 और 147 भा द वि में पंजीबद्ध किया गया है। शिकारपुरा पुलिस ने चार आरोपी क्रमशः राजू उर्फ जावेद शेख जावेद रोशन बी और शहनाज को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हारून नाम का आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस भी निकाला। शासकीय कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने 2 घंटे के भीतर जहां आरोपियों को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है, वही प्रशासन की इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पूर्व भी नगर पालिक निगम बुरहानपुर के इस यंत्री के साथ ही कई विवाद सामने आए हैं। वही समाचार यह भी है कि निगम द्वारा गरीबों पर तुरंत कार्यवाही की जा रही है वही प्रभावशाली लोगों पर तुरंत कार्यवाही नहीं की जाने की चर्चा है। आरोप है कि नगर निगम दो अलग-अलग मापदंडों में अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.