कलेक्टर ने नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में फल एवं छायादार विभिन्न पौधों का रोपण किया | New India Times

गुलशन परूथी, दतिया (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में फल एवं छायादार विभिन्न पौधों का रोपण किया | New India Times

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में गुरूवार को विभिन्न फल एवं छायादार पौधों का अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन पौधों के रख-रखाव की जिम्मेदारी आप सभी की होगी। यह पौधे आगे चलकर आने वाली पीढ़ी को फल एवं छायादार बनकर लाभ देंगे। उन्होंने कहा यह पौधों छायादार वृक्ष बनकर आगे भविष्य में संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में आने वाले लोगों को छाया देंगे और इनसे वातावरण भी शुद्ध रहेगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.