अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 29 मई को भोपाल कोर्ट एंव रेल्वे स्टेशन में बम रखे जाने की सुचना देकर सनसनी फैलाने वाले व्यक्ति को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती 29 मई को डायल 100 पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर 8518863344 से सूचना दि गई थी कि उसे मोबाइल न. 7566399366/ 9300109366 से बताया गया है कि भोपाल कोर्ट एंव रेल्वे स्टेशन पर बम रखा है।जिसकी सुचना के अधार पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भोपाल कोर्ट एंव रेल्वे स्टेशन की गहनता से छानवीन की गई लेकिन उसके बावजूद बम नहीँ मिला। जिससे प्रतीत हुआ कि किसी व्यक्ति ने प्रशासन का ध्यान हटाने के लिये या कोई और घटना करने के इरादे से झूंठी सूचना दी है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उक्त सिम कार्ड धारक की जाँच की गई तो पता चला कि सिम सुरेश रैदास के नाम है। जब उस से पुछताछ की गई तो उसने बताया कि दिनांक 8/1/17 को उसकी उक्त सिम कोलार में गुम हो गई थी जिसकी रिपोर्ट कोलार थाने में दर्ज करवाई है, जो की जाँच करने पर सत्त्य पाया गया। संदेही द्वारा नोट कराये नम्बरों की जांच की गई जो कि उक्त मोबाइल न. 7566399366/ 9300109366 राकेश कुमार पिता प्रीतम सिंह निवासी ग्राम बावडिय कला भोपाल का पाया गया जिसके बाद राकेश कुमार से पुछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरे द्वारा कभी किसी को न्यायालय भोपाल एंव रेल्वे स्टेशन में बम होने की सूचना नहीं दी गई। किसी ने फंसाने के लिये मेरा मोबाइल नबंर 100 डायल को लिखा दिया होगा। उसके बाद अधिकारियों द्बारा उक्त नंबर की गहन से छानबीन कर एक युवक को पकड़ा गया। जिसने पुछताछ में पुलिस को काफी गुमराह किया। लेकिन जब सख्ती से पुछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पकडे गये युवक ने अपना नाम धरम पुत्र शंकर लाल यादव 25 वर्ष निवासी बाबडिया कला थाना शाहपुरा भोपाल का होना बताया। पूछताछ के दौरान बताया कि लगभग 03 माह पूर्व मोबाइल न. 8518863344 की सिम उसे कोलार में रोड किनारे पडी मिली थी, जिस पर उसने सीएम हेल्प लीइन के न. 181 पर काल कर सरकारी जमीन बेंचने के सबंध में जानकारी भी ली थी तथा वह सिम उसने अपने पास रख ली थी। जिसके बाद धरम यादव ने उसके गांव के भोला उर्फ राकेश के 15 हजार रुपये देना थे इस कारण भोला उसे व उसकी पत्नि को परेशान करता था जिससे तंग आकर भोला उर्फ राकेश कुमार को फंसाने के लिये धरम यादव ने रंजिशन यह योजना तैयार कर दिनांक 29/05/17 को भोपाल कोर्ट एवं रेल्वे स्टेशन पर बम रखे होने की झूठी सूचना 100 डायल को देकर भोला उर्फ राकेश कुमार के मोबाइल नबंर 7566399366/ 9300109366 लिखाकर उसे फंसाने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने धरम यादव के घर छानबीन की जिसके घर से पुलिस को घटना में इस्तमाल की गई बीएसएनएल कंपनी की सिम न. 8518863344 व एक मोबाइल माइक्रोमेक्स कंपनी का एवं एक मोबाइल जिवी कंपनी का जप्त करने में क्राइम ब्रान्च को सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी धरम यादव एवं जप्त सामग्री को एम पी नगर थाने को नियमानुसार बैधानिक कार्यवाही करने हेतू सुपुर्द किया गया।
