नौरादेही अभ्यारण से प्रभावित लोगों का शत-प्रतिशत होगा विस्थापन: कलेक्टर दीपक सिंह | New India Times

राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

नौरादेही अभ्यारण से प्रभावित लोगों का शत-प्रतिशत होगा विस्थापन: कलेक्टर दीपक सिंह | New India Times

सागर जिले की देवरी और रहली विकासखंड के अंतर्गत आने वाले नौरादेही अभ्यारण के तहत प्रभावित परिवारों का शत-प्रतिशत विस्थापन किया जाएगा। उक्त निर्देश कलेक्टर दीपक सिंह ने शुक्रवार को नौरादेही अभ्यारण के तहत आयोजित शिविर में ग्राम घमरा पठार में दिए। इस अवसर पर डीएफओ श्रीमती राखी नंदा, एसडीएम आर.के. पटेल, अरुण जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी अजब सिंह ठाकुर, डीपीसी राजकुमार असाटी, तहसीलदार यशवंत सिंह कार्यपालन अधिकारी सीताराम मिश्रा सहित अधिकारी एवं प्रभावित परिवार मौजूद थे।
इस दौरान कलेक्टर दीपक सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवारों का शत-प्रतिशत विस्थापन किया जाएगा। जिसके तहत आज शिविर में खंड स्तरीय शिविर के पश्चात यह शिविर आयोजित किया गया है। विस्थापन के बारे में घमरा पठार के 7 प्रकरण, जोगीपुरा के क्षेत्र 6 प्रकरणों की समीक्षा की गई और सुनवाई कर निराकरण किया गया। जोगीपुरा में प्रकरणों को अंतिम अवसर देते हुए सुनवाई की गई थी। जिसमें परिसंपत्तियों का मूल्यांकन प्रतिवेदन खंड स्तरीय समिति द्वारा प्रस्तुत हितग्राहियों की भूमि पर खड़े वृक्षों का मूल्यांकन एवं वन मंडल अधिकारी द्वारा पूर्ण किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.