पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;
घंसौर 100 डायल को सूचना मिली कि ,घंसौर से 2 किलोमीटर दूर मंडला रोड पर एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पता चला की ट्राला में टावर जा रहे थे और चलती गाडी में उस ट्राला की चैन टूट जाने के कारण ट्राला पर लदे टावर एक एक करके रास्ते पर गिरने लगे और उसी बीच ड्राइवर के ट्राला से नीचे गिरने से मौत हो गई।
ट्राला रायपुर से लोड होकर भीलवाड़ा जा रही थी। सर्चिंग के दौरन ड्राइवर के पास से एक एटीएम मिला है ,जिसमें नाम माहावीर कुमावत है।
पुलिस ने फोन लगाकर ट्रांसपोर्टर को बताया की घंसौर क्षेत्र में इस तरह की दुर्घटना हो गई है। घंसौर पुलिस ने रास्ते पर पड़े मलवे को हटवाया और ड्राइवर की लाश पोस्टमार्टम के लिये रवाना कर दिया।
