संविधान दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

संविधान दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

देवरी बीकेपी कॉलेज की एनएसएस इकाइयों द्वारा आज 26 नवंबर को संविधान दिवस पर गूगल मीट एप्स के माध्यम से ऑनलाइन संविधान पर व्याख्यान किया गया जिसमें महाविद्यालय के श्री भगवतशरण सेन ने विभिन्न देशों के संविधान से संग्रहित किए गए तथ्यों पर विचार प्रकट करते हुए लोकतंत्रात्मक गणराज्य के संविधान की चर्चा की इस श्रृंखला में श्री परितोष सोनी ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की संविधान निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला तत्पश्चात श्री पुनीत शुक्ला ने संविधान की प्रस्तावना पर चर्चा करते हुए महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को भारतीय संविधान का ज्ञान होना आवश्यक बताया जिससे कि समाज में व्याप्त कुरीतियां समाप्त हो सके इसी श्रंखला में संगोष्ठी की समाप्ति पर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें महाविद्यालय छात्र-छात्राओं सहित समस्त स्टाफ ने शपथ ली इस कार्यक्रम की समाप्ति पर एनएसएस की इकाई प्रभारी श्री संतोष तिवारी एवं अंजू पाठक ने छात्र-छात्राओं सहित समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.