महिला एवं बाल हिंसा उन्मूलन दिवस पर भोपल के विभिन्न थानों में पोस्टर प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ अयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

महिला एवं बाल हिंसा उन्मूलन दिवस पर भोपल के विभिन्न थानों में पोस्टर प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ अयोजन | New India Times

महिला एवं बाल हिंसा उन्मूलन दिवस पर भोपल के अलग अलग थानों अशोका गार्डन, निशातपुरा, ऐशबाग, बागसेवनिया, पिपलानी, टीटी नगर, जहांगीराबाद, बजरिया, हबीबगंज, कोलार, कमला नगर, रातीबड़, गांधीनगर, अवधपुरी, चूनाभट्टी, शाहपुरा एवं गोविंदपुरा आदि में विभिन्न संस्थाओं द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से समस्याओं पर पैरवी एवं बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला एवं बाल हिंसा उन्मूलन दिवस पर भोपल के विभिन्न थानों में पोस्टर प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ अयोजन | New India Times

संस्थाओं के सामंजस्य से पोस्टर प्रदर्शनी कार्यक्रम में बाल विवाह, लैंगिक अपराध, खेल, स्कूल, जल संरक्षण, जलीय जीव संरक्षण, बाल्य अपराध की रोकथाम, कोरोना से बचाव एवं जागरूकता आदि विषयों पर आधारित सुंदर ड्रॉइंग (चित्रकला) बनाई गई। बच्चों व महिलाओं द्वारा मुद्दों पर बनाए गए पैंटिंग एवं ड्रॉइंग को पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी सराहा गया एवं प्रोत्साहित किया गया।

महिला एवं बाल हिंसा उन्मूलन दिवस पर भोपल के विभिन्न थानों में पोस्टर प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ अयोजन | New India Times

बच्चों एवं महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता हेतु पुलिस अधिकारियों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा बच्चों एवं महिलाओं से प्रत्यक्ष रूप से संवाद कर जागरूक किया गया। बच्चों एवं महिलाओं द्वारा अपनी समस्या रखी गई। अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं को हल करनें के हेतु आश्वाशन दिया गया एवं हेल्पलाइन नम्बर Dail 100, 1098 साझा किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.