पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के आदेश पर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चलाई जा रही है सघन जांच अभियान | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के आदेश पर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चलाई जा रही है सघन जांच अभियान | New India Times

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के आदेशानुसार अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाई जा रही है। थाना जुन्नारदेव के एसडीओपी एस.के. सिंह, थाना जुन्नारदेव प्रभारी मुकेश द्विवेदी के सहयोग से डब्ल्यूसीएल कन्हान एरिया कार्यालय डूंगरिया के अंतर्गत आने वाली ओपन कास्ट भारत कॉलरी माइन्स नंबर दो से कश्यप ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा हिरदागढ़ साइडिंग भिजवाया जा रहा है। कश्यप ट्रांसपोर्ट कंपनी पूर्व में भी बदनाम कंपनी है, डब्ल्यूसीएल भारत कॉलरी के अधिकारियों ट्रांसपोर्टर कंपनी की सांठगांठ से डब्ल्यूसीएल कंपनी और राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। थाना जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी डूंगरिया के प्रभारी रमेश दुबे, आरक्षक संतोष ठाकुर, आरक्षक जगदीश द्वारा सघन जांच की जा रही थी कि उसी दौरान भारत कॉलरी से हिरदागढ़ के लिए नारायण कश्यप ट्रांसपोर्टर द्वारा कोयला ढुलाई की जा रही है जांच के दौरान गाड़ी में ओवरलोड कोयला पाया गया साथ ही गाड़ी की क्षमता से अधिक बढ़ाया गया है साथ ही जांच के दौरान दस्तावेजों में कमी पाई गई और राष्ट्र की संपत्ति डब्ल्यूसीएल कंपनी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ओवरलोड कोयला को बाजारों में बेचा जा रहा है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी से डब्ल्यूसीएल अधिकारी कश्यप ट्रांसपोर्ट कंपनी की सांठगांठ से यह खेल कई महीनों से चल रहा है। डब्ल्यूसीएल भारत कॉलरी की जांच की जाए तो उसमें भी भारी अनियमितताएं मिलेंगी। इसी क्रम में एमपी 28 एच 65 91 पीले कलर के डंपर की जांच की गई जिसमें मोटर अधिनियम का उल्लंघन एवं गाड़ी को प्राइवेट तौर पर बॉडी बढ़ाई गई, दस्तावेजों की कमी पाई गई। पुलिस चौकी डूंगरिया प्रभारी रमेश दुबे द्वारा मोटर अधिनियम के तहत कमियों को देखते हुए चालानी कार्रवाई की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.