किसानों को आवंटित चबूतरे पर भूमाफियाओं ने किया कब्जा, चल रहे अवैध निर्माण को एलडीए ने रोका | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

किसानों को आवंटित चबूतरे पर भूमाफियाओं ने किया कब्जा, चल रहे अवैध निर्माण को एलडीए ने रोका | New India Times

किसानों को आवंटित चबूतरे पर भूमाफियाओं ने कब्ज़ाकर अवैध निर्माण शुरू कर दिया था जिसे एलडीए रोक दिया है।
विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आशियाना के रजनीखण्ड सेक्टर-8 में चबूतरे पर भूमाफिया अवैध निर्माणकर रहे थे। बताता जाता है कि आशियाना क्षेत्र में भूमाफिया रमेश चंद्र व दिनेश लोधी का द्वारा चबूतरा नंबर 11 पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्यकराया जा रहा था। जिसे लेकर स्थानीय निवासियों ने विरोध किया और चबूतरे पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की कोशिश की। इसकी सूचना एलडीए के अधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एलडीए एई व जेई ने चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
स्थानीय निवासियों ने हो रहे अवैध कब्जे पर जल्द कार्यवाही न होने पर घेराव का प्रदर्शन करने की चेतावनी प्रशासन को दी है।
बताया जाता है कि भूमाफिया दिनेश लोधी पूर्व में भी इस थाना क्षेत्र में कई जमीनों पर अवैध रूप से कब्ज़ाकर चुका है।

यह आशियाना थाना क्षेत्र के शारदा नगर योजना रजनीखंड का मामला है।

रिपोर्टर सद्दाम हुसैन मोहनलालंज,लखनऊ

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.