दांडी यात्रा के समर्थन में सीकर में 55 किलोमीटर पैदल यात्रा करके किया गया मुख्यमंत्री का पुतला दहन | New India Times

अशफाक़ कायमखानी, ब्यूरो चीफ, सीकर (राजस्थान), NIT:

दांडी यात्रा के समर्थन में सीकर में 55 किलोमीटर पैदल यात्रा करके किया गया मुख्यमंत्री का पुतला दहन | New India Times

मदरसा पैरा टीचर्स का नियमतिकरण करने व उर्दू विषय के साथ सरकार द्वारा अन्याय पूर्ण रवैया अख्तियार करने के खिलाफ 1 नवम्बर से चूरु से करीब 11 किलोमीटर की दांडी पैदल यात्रा पर शिक्षक शमशेर भालूखां के रवाना होने के बाद लगतार जारी उनकी पद यात्रा से नावाकिफ होकर गहलोत सरकार द्वारा किसी भी स्तर पर इस सबंध में वार्ता अभी तक नहीं करने से पिछले एक हफ्ते से राज्य भर के मुस्लिम समुदाय में सरकार के खिलाफ भूचाल आया हुआ है। एक तरफ शमशेर भालू खां ने अपनी दांडी यात्रा को जारी रख रखा है वहीं दुसरी तरफ उनकी यात्रा के समर्थन में राज्य भर में जगह-जगह पैदल यात्राएं गावं-गावं से उपखण्ड व जिला मुख्यालय पर आकर अधिकारियों को ज्ञापन देकर, मुख्यमंत्री गहलोत व शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा का पूतला दहन के अलावा शव यात्रा निकालने का सिलसिला चल पड़ने से सरकार व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय में विरोध चरम सीमा पर पहुंचता नजर आ रहा है।
शिक्षक शमशेर भालूखां की दांडी यात्रा के समर्थन में राज्य भर में आज भी पिछले दिनों की तरह सभी जगह धरना, प्रदर्शन व पैदल यात्राएं मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाल कर राजस्थान सरकार की अन्याय पूर्ण नीति का भारी विरोध करने का सिलसिला जारी रहा। शेखावाटी जनपद के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे से सुबह चार बजे मुस्लिम युवाओं की भारी भीड़ पैदल रवाना होकर शिक्षा मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र लक्ष्मनगढ होते हुये करीब 55 किलोमीटर की दूरी रैली के रुप में पैदल तय करके शाम को सीकर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के सामने पहुंच कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पूतला दहन किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाल कर भी विरोध व्यक्त किया गया है।

कुल मिलाकर यह है कि राजस्थान के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली दफा वोट-बैंक माने जाने वाले मुस्लिम समुदाय कांग्रेस व उसकी सरकार के विरोध में सड़कों पर गांधीवादी तरीके से बडी तादाद में आ रहा है। विरोध के चलते पंचायत चुनावों मे अनेक जगह मुस्लिम मतदाता कांग्रेस का बहिष्कार करने व अनेक जगह कांग्रेस उम्मीदवारों को हराने का भी तय करते नजर आ रहे हैं। मुस्लिम युवाओं द्वारा फतेहपुर से सीकर की पैदल यात्रा में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की निकाली गई शव यात्रा (जनाजा-यात्रा) पूरे क्षेत्र मे बडी चर्चा का विषय बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.