बजरंग सेना द्वारा जमद्गनी आश्रम जानापाव भगवान श्री परशुराम जी जन्मस्थली से चमत्कारी नर्मदेश्वर शिवलिंग के साथ अयोध्या विजय यात्रा का हुआ भव्य आयोजन | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर (राजस्थान), NIT:

बजरंग सेना द्वारा जमद्गनी आश्रम जानापाव भगवान श्री परशुराम जी जन्मस्थली से चमत्कारी नर्मदेश्वर शिवलिंग के साथ अयोध्या विजय यात्रा का हुआ भव्य आयोजन | New India Times

बजरंग सेना द्वारा जमद्गनी आश्रम जानापाव भगवान श्री परशुराम जी जन्मस्थली से चमत्कारी नर्मदेश्वर शिवलिंग के साथ अयोध्या विजय यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। भव्य चमत्कारी नर्मदेश्वर शिवलिंग जमद्गनी आश्रम (भगवान श्री परशुरामजी की जन्मस्थली) जानापाव कुटी लाया गया।

बजरंग सेना द्वारा जमद्गनी आश्रम जानापाव भगवान श्री परशुराम जी जन्मस्थली से चमत्कारी नर्मदेश्वर शिवलिंग के साथ अयोध्या विजय यात्रा का हुआ भव्य आयोजन | New India Times

यहां पर अभिषेक पूजन कर शिवलिंग को अयोध्या श्री राम मंदिर प्रांगण में स्थापित करने के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यहाँ पर पुलिस प्रशासन ने यात्रा रोकने की कोशिश की। जानापाव कुटी से महू, नगर भ्रमण कर राऊ, इंदौर, उज्जैन में माँ शिप्रा के राम घाट में महारुद्र अभिषेक, देवास, आष्टा, भोपाल, छतरपुर, कानपुर, लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंची। बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रणवीर जी पटेरिया के जन्मदिन के शुभ अवसर पर दिव्य नर्मदेश्वर शिवलिंग राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष व बजरंग सेना के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक श्री महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज को भेंट किया। राम मंदिर प्रांगण में स्थापित करने हेतु उक्त नर्मदेश्वर शिवकिंगहमारे बजरंग सेना प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश नर्मदाखण्ड डॉ. श्री मिश्री लाल शाह जी परिवार की ओर से दिया गया जिसमें बजरंग सेना के हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article