नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क हादसों के प्रति किया जाएगा जागरूक | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क हादसों के प्रति किया जाएगा जागरूक | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश यातायात माह के अंतर्गत स्वास्तिक रंगमंडल मथुरा के साथ मिलकर लोगों को सड़क हादसों से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करेंगे। इस जागरूकता के माध्यम से सड़क हादसों को कम करने के लिए मथुरा महानगर में जगह जगह नुक्कड़ नाटक आयोजित किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक की तैयारी करते हुए इसका पूर्व अभ्यास करते हुए आज अपनी प्रस्तुति दी।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क हादसों के प्रति किया जाएगा जागरूक | New India Times

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि आज सड़क हादसों में हमारे देश का युवा रोज़ मर रहा है, ऐसे युवाओं को जागरूक करने के लिए युवाओं के द्वारा मथुरा के महानगर में जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्वास्तिक रंगमंडल की संयोजिका श्रीमती रश्मि नागर ने बताया है कि हमारी टीम देश के सभी ज्वलंत मुद्दों पर अपनी टीम के द्वारा लोगों को जागरूक करते आई है इसी कड़ी में अब सड़क हादसों का से लोगों को जागरूक हमारी टीम करेगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुश्री कोकल भाटिया, आकाश चौधरी रितिक सोनी, कु शालिनी शर्मा, रोबिन खन्ना, नीरज दीक्षित लोकेश, सिद्धांत पावस, वैभव, मूलचंद पंछी आदि कलाकार शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.