सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर में आयोजित की गई सिरप पैरासिटामोल के उपयोग की ट्रेनिंग | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर में आयोजित की गई सिरप पैरासिटामोल के उपयोग की ट्रेनिंग | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर में अधीक्षक डॉ बी. के. स्नेही के नेतृत्व में शासन के नए आदेशों के तहत टीकाकारण सत्रों पर बच्चों के लिए सिरप पेरासिटामोल के उपयोग के सम्बंध में समस्त महिला स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। डॉ स्नेही ने बताया कि डब्ल्यू एच ओ की नई गाइड लाइन के अनुसार छोटे बच्चों को डेढ़ महीने पर लगाये जाने वाले वैक्सीन इंजेक्शन पेंटा और 2 साल पर लगने वाले इंजेक्शन बूस्टर डोज डी0पी0टी0 के बाद कुछ बच्चों को तेज दर्द होने लगता है और कुछ बच्चों को तेज बुखार भी आ जाता है जिस कारण माता पिता अपने बच्चों को बीच में ही कुछ टीके लगवाना छोड़ देते हैं जिस कारण हमारा संपूर्ण टीकाकारण अभियान प्रभावित होता है और बच्चे पार्शियल टीकाकारण में चले जाते हैं। इन्ही सब को देखते हुए शासन द्वारा बनाई गई नई गाइड लाइन के अनुसार अब टीकाकारण सत्रों पर इन वैक्सीन का उपयोग करने वाले बच्चों को सिरप पेरासिटामोल मुफ्त दिया जाएगा। इसकी डोज छोटे बच्चों में आधी चम्मच है और 1 साल से ऊपर के बच्चों में पूरी चम्मच है। इस दौरान समस्त बी एच डब्ल्यू, हेल्थ सुपरविजेर कमलेश सिंह चौहान, बीसीपीएम के.के. राव, बीपीएम राहुल कुमार, डॉ 0संदीप गुप्ता, डॉ जितेंद्र बहादुर, डॉ संतोष निराला आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.