राष्ट्रगान का गायन कर मनाया गया 'हम फाउंडेशन' का स्थापना दिवस | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

राष्ट्रगान का गायन कर मनाया गया 'हम फाउंडेशन' का स्थापना दिवस | New India Times

स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर हम फाउंडेशन द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का वाचन हम फाउंडेशन भारत शाखा जुन्नारदेव के तत्वाधान में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में हम फाउंडेशन भारत के जिला महामंत्री संजय जैन, वरिष्ठ रिटायर्ड राजधानी गार्ड रेलवे हफीज खान जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जुन्नारदेव शाखा के संरक्षक अधिवक्ता तरुण जैन, शाखा अध्यक्ष राहुल अमूल्य, शाखा सचिव विवेक चंद्रवंशी, शाखा उपाध्यक्ष जितेंद्र सूर्यवंशी सहित हम फाउंडेशन के अधिवक्ता जितेंद्र कुशवाह, हरी सूर्यवंशी, मोहम्मद इसराइल, रवि चतुर्वेदी, धर्मेंद्र नागवंशी, पत्रकार माजिद खान, मो.मुजम्मिल सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय जैन ने हम फाउंडेशन भारत पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा ही हम फाउंडेशन का उद्देश्य है। अंत में शाखा सचिव विवेक चंद्रवंशी ने कहा कि निश्चित ही हम फाउंडेशन भारत संपूर्ण जिले में पीड़ित मानवता की सेवा करते हुए शाखाओं का शीघ्र गठन करेंगी। आभार प्रदर्शन करते हुए शाखा अध्यक्ष राहुल अमूल्य ने निकट भविष्य में निरंतर ही हम फाउंडेशन भारत शहर में सामाजिक सांस्कृतिक चाचा सहयोग सेवा संस्कार संस्कृति के उद्देश को लेकर समाज की सेवा का लक्ष्य लेकर चलेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.