भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने रतलाम रिजन का किया तीन दिवसीय दौरा | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने रतलाम रिजन का किया तीन दिवसीय दौरा | New India Times

भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ इंदौर अंचल के पदाधिकारियों के द्वारा रतलाम रिजन का तीन दिवसीय दौरा किया गया जिसमें कि रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले की विभिन्न शाखाओं में भ्रमण किया गया तथा सभी अधिकारी से मुलाकात की गई।

इस दौरे के दौरान अधिकारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा लोगों से चर्चा की गई तथा कोरोना काल में किए जा रहे कार्य हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं सभी की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। इसके साथ ही अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं को सुना एवं प्रबंधन के द्वारा उचित माध्यम से उन्हें हल करवाने का आश्वासन दिया गया।
ज्ञात है कि अधिकारी संघ द्वारा बैंक अधिकारियों के हित हेतू अनेक प्रकार के कार्य समय समय पर किए जाते रहे हैं एवं अधिकारी संघ सदैव अधिकारियों के लिए हर कार्य हेतु तत्पर रहता है।

भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने रतलाम रिजन का किया तीन दिवसीय दौरा | New India Times

अधिकारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया कि बैंक अर्थव्यवस्था की धूरी है एवं बैंक कर्मी कोरोना योद्धा है एवं यह कार्य अपने आप में अद्वितीय तथा अभूतपूर्व है।
इस अवसर पर अधिकारी संघ इंदौर अंचल के अध्यक्ष श्री इंद्रकुमार परमार, उपमहासचिव श्री सचिन गोखले, सहायक महासचिव श्री देवेंद्र गंगराड़े, संगठन सचिव श्री श्रीकृष्ण बोकाड़े, क्षेत्रीय सचिव अधिकारी संघ श्री विजय कुमार सोनी रतलाम रिजन, श्री कन्हैया पाटीदार क्षेत्रीय सचिव एफआईएमएम इंदोर रिजन, श्री राजेश डारिया, श्री जितेंद्र सिंह गौड़, श्री दिलीप चावरेकर, श्री अजय देशपांडे, भूपेंद्र चेचानी के साथ-साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारी संघ के आगमन पर विभिन्न शाखाओं में अधिकारी संघ के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। शाखा में मिल रहे इस शानदार प्रतिसाद के चलते अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया एवं एकता को बनाए रखने की अपील की। इस दौरे से सभी अधिकारियों में हर्ष व्याप्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.