फैक्ट्री प्रबंधक की लापरवाही से फिर हुई एक श्रमिक की मौत | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

फैक्ट्री प्रबंधक की लापरवाही से फिर हुई एक श्रमिक की मौत | New India Times

झाबुआ जिला के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में मोनी फ़र्टिलाइज़र में शुक्रवार को एक महिला श्रमिक की काम करते समय ग्राइंडर मशीन के बेल्ट में फंस जाने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही फैक्ट्री में मृतक के परिजनों की भीड़ लग गई। मृतका का नाम गीताबाई पति विनू डामोर उम्र 30 वर्ष है।

फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से लगातार हो रहे हैं हादसे

फैक्ट्री प्रबंधक की लापरवाही से फिर हुई एक श्रमिक की मौत | New India Times

प्रबंधन की लापरवाही के चलते कुछ माह पहले इसी फैक्ट्री में 20 वर्षीय युवक की सीमेंट चद्दर का शेड बनाते समय सीमेंट की चद्दर टूट जाने से 30 फीट ऊपर से गिरने से मृत्यु हो गई थी। अल्प समय अंतराल में ही फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से हुई यह दूसरी घटना है।
इधर घटना की सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही एसडीओपी मनोहर लाल गवली पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे।
फैक्ट्री में परिजनों एवं संबंधियों की काफी भीड़ लग गई थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला मशीन के पट्टे में फंस जाने से मृत्यु होना बताया गया है। फिल्हाल मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर आगे जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.