सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के एएमआई शिशु मंदिर मतदान केंद्र पर किया मतदान | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के एएमआई शिशु मंदिर मतदान केंद्र पर किया मतदान | New India Times

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के एएमआई शिशु मंदिर मतदान केंद्र पर वोट डाला और कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में पहली बार आज उन्होंने वोट डाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में यह देश और प्रदेश विकास करेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए ये महत्वपूर्ण दिन है। सभी से उन्होंने मतदान करने की अपील की और कहा कि ये मध्य प्रदेश की जनता की लड़ाई है। किसान महिलाओं और नौजवानों के लिए बीजेपी सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक रहेगा। कांग्रेस के प्रलोभन देने के आरोप में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदत है ओछी राजनीति करने की। दिग्विजय सिंह के ईवीएम पर सवाल उठाने पर बोले कि वे कृपा करके अपने आप पर सवाल उठाएं है जो उन्होंने मध्यप्रदेश का बुरा हाल कर के छोड़ा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.