'रूक जाना नहीं' आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

'रूक जाना नहीं' आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर | New India Times

हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में असफल विद्यार्थियों के लिये शिक्षा विभाग ने रूक जाना नहीं योजना शुरू की है। इस योजना के दूसरे चरण के तहत आवेदन लिये जा रहे हैं। पहले 25 अक्टूबर तक आवेदन जमा करने की तारीख रखी गई थी, अब इसे बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार पूरक परीक्षा का परिणाम आने के बाद यह तारीख बढ़ाई गई है ताकि रूक जाना नहीं के तहत विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिये समय मिल सके। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिये भी आवेदन किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 13 दिसम्बर को आयोजित की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.