ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यूथ टीम फतेहपुर खागा विधानसभा अध्यक्ष बने एजाज खान | New India Times

साबिर खान, फतेहपुर/लखनऊ (यूपी), NIT:

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यूथ टीम फतेहपुर खागा विधानसभा अध्यक्ष बने एजाज खान | New India Times

फतेहपुर जिला यूथ अध्यक्ष मेराज अंसारी के नेतृत्व में आज फतेहपुर ज़िले के खागा विधानसभा क्षेत्र में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एजाज खान ने की जिसमें मेराज अंसारी यूथ जिलाध्यक्ष ने लोगों को पार्टी की विचारधारा और बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के पैग़ाम से लोगों को अवगत कराया। बैठक में एजाज खान को खागा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। एजाज खान ने ये विश्वास दिलाया कि पार्टी की विचारधारा को खागा के हर घर तक पहुंचने का काम करेंगे। बैठक में मेराज अंसारी जिलाध्यक्ष यूथ, मौलाना उस्मान ज़िला उपाध्यक्ष, मारूफ खान, एजाज खान,
शहजाद खान आदि लोग मौजूद रहे।

By nit