मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रतिदिन हो रहे हैं कार्यक्रम, भाण्डेर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान हेतु दिलाई गई शपथ | New India Times

गुलशन परूथी, दतिया (मप्र), NIT:

मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रतिदिन हो रहे हैं कार्यक्रम, भाण्डेर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान हेतु दिलाई गई शपथ | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी. विजय दत्ता के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक किए जाने हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत अनेकों गतिविधियां संचालित की जा रही है। गुरूवार को स्वीप अभियान के तहत जनपद पंचायत दतिया के ग्राम राधापुर में मतदान केन्द्र क्रमांक 127 में मतदाता जागरूकता हेतु मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। जनपद पंचायत भाण्ड़ेर के ग्राम पंचायत सोड़ा में भी मतदाता जागरूकता हेतु शपथ दिलाइ गई। ग्राम पंचायत दलपतपुर में बैनर और पोस्टरों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत पठरा में मतदाता जागरूकता रैली, भाण्ड़ेर की ग्राम पंचायत मैथाना पाली में मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित कर शपथ दिलाई गई। भाण्ड़ेर विधानसभा अंतर्गत दतिया जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कुसौली में मतदाताओं को जागरूक किए जाने हेतु बैलगाड़ी रैली का आयोजन किया गया। बैलगाड़ी में बैठकर जनपद पंचायत के सीईओ श्री गिर्राज दुबे ने पूरे गांव में बैलगाड़ी रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.