किसान की मौत के बाद भाषण देते रहे सिंधिया, विरोध में महल के बाहर कांग्रेसियों ने दिया धरना | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

किसान की मौत के बाद भाषण देते रहे सिंधिया, विरोध में महल के बाहर कांग्रेसियों ने दिया धरना | New India Times

डबरा में रविवार को पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी पर अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसे लेकर आज बीजेपी प्रदेश भर में मौन व्रत कर रही है इधर ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरोध में कांग्रेसी महल के सामने धरने पर बैठक गये हैं।

खंडवा में ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में किसान की मौत के मामले को लेकर कांग्रेसी सिंधिया महल के सामने धरने पर बैठे हैं। कांग्रेसियों का आरोप है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की आमसभा में किसान की मौत हो गई थी और उसके बावजूद भी वे मंच पर भाषण दे रहे थे, सिंधिया ने किसानों के प्रति अमानवीय चेहरा प्रदर्शित किया है।

धरने पर बैठे कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में भाषण चलते रहते हैं और एक किसान की मौत हो जाती है, यहां बीजेपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का अमानवीय चेहरा सामने आता है।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने इमरती देवी को लेकर कोई गलत लहजे में बयान नहीं दिया है सिर्फ सोच का फर्क है, बीजेपी की सोच में हमेशा से ही गंदगी रही है इसलिए वो गलत सोच रही है। कमलनाथ सरकार में बीजेपी ने मंत्री इमरती देवी को कई बार अपशब्द बोला है उसको लेकर बीजेपी अब बात क्यों नहीं कर रही है?

By nit