दबंगों द्वारा जमीन विवाद में हमला, पीड़ित परिवार पर हमला कर की गई घर की तोड़फोड़, मारपीट के साथ लूटमार का भी लगा आरोप, पुलिस पर दबंगों की मदद करने का आरोप | New India Times

साबिर खान, भदोही/लखनऊ (यूपी), NIT:

दबंगों द्वारा जमीन विवाद में हमला, पीड़ित परिवार पर हमला कर की गई घर की तोड़फोड़, मारपीट के साथ लूटमार का भी लगा आरोप, पुलिस पर दबंगों की मदद करने का आरोप | New India Times

उत्तर प्रदेश के भदोही जिला के थाना सुरयावां अंतर्गत प्रताप सिंह पट्टी गांव में बुलंद हौसला दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर घर में तोड़फोड़ के साथ जम कर उत्पात मचाई और हद तो तब हो गई जब दबंगों ने पीड़ित परिवार के खिलाफ स्थानीय थाना में शिकायत भी दर्ज करवा दी। पीड़ित परिवार ने दबंगों पर लूटमार करने का भी आरोप लगाया है लेकिन स्थानीय पुलिस पीड़ितों की एफआईआर दर्ज करने के बजाये दबंगों का ही पक्ष ले रही है।

दबंगों द्वारा जमीन विवाद में हमला, पीड़ित परिवार पर हमला कर की गई घर की तोड़फोड़, मारपीट के साथ लूटमार का भी लगा आरोप, पुलिस पर दबंगों की मदद करने का आरोप | New India Times

जय प्रकाश यादव पुत्र सभाशंकर यादव (9702757524) ने बताया कि भदोही के सुरियावां थाना अंतर्गत प्रताप सिंह पट्टी गांव में जमीन विवाद के चलते परिवार के साथ न केवल मारपीट किया गया बल्कि उनकी जमीन पर आंख गड़ाए बैठे लोगों ने दिन दहाड़े उनके घर से तकरीबन 7 लाख के गहने और 60000 रूपये कैश भी लूट लिए जबकि जमीन पर कोर्ट द्वारा स्टे लागू है। 

दबंगों द्वारा जमीन विवाद में हमला, पीड़ित परिवार पर हमला कर की गई घर की तोड़फोड़, मारपीट के साथ लूटमार का भी लगा आरोप, पुलिस पर दबंगों की मदद करने का आरोप | New India Times

उनहोंने बताया कि पीड़ित परिवार ने जब इस मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की तो पुलिस कर्मियों ने पल्ला झाडते हुए एफआईआर दर्ज करने से इन्कार कर दिया। इस मामले में SHO का व्यवहार भी काफी गैर जिम्मेदाराना रहा। वहीं दूसरी तरफ विरोधी पक्ष ने पीड़ित परिवार पर ही एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठा मामला दर्ज करा दिया है। 

जय प्रकाश ने फोन पर एनआईटी को बताया कि आज दबंग जेसीबी से उनका मकान ढहाने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन हमारी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article