मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डूंगरिया से विधायक ने अपना वादा निभाते हुए आदिवासियों की बस्ती पुलिस चौकी डूंगरिया के सामने खेड़ापति माता मंदिर का हुआ पुनः जीवन उद्धार कराया।
विधानसभा के विधायक द्वारा मां जगत जननी की स्थापना करवाया गया। हर वर्ष की तरह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ बस्ती वाले पूजा अर्चना करेंगे। बस्ती वालों की मांग है कि मंदिर में गुणवत्ता के आधार पर कार्य किया जाए जिसे देखते हुए विधायक के मार्गदर्शन व जनपद पंचायत सीओ सुरेश साहू की निगरानी और सुनील वर्मा की देखरेख में यह कार्य संपन्न कराया गया। इस समस्या के संबंध में प्राथमिकता के आधार पर दैनिक अखबार हरिभूमि की पहल रंग लाई है। बस्ती वासी खुशी-खुशी मां की स्थापना करेंगे। इन्होंने सभी सहयोग कर्ताओं आभार प्रकट किया। बस्ती वासियों में खुशियां देखी जा रही है।
