आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जुन्नारदेव तहसील कार्यालय में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक | New India Times

मो.मुजम्मिल/ मो.जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जुन्नारदेव तहसील कार्यालय में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक | New India Times

आज तहसील कार्यालय में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें एसडीएम मधुवांत राव धुर्वे, तहसीलदार कमलेश राम नीरज, एसडीओपी ए के सिंह, टीआई राजेंद्र सिंह बिसेन, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा रमेश साहू, समस्त पत्रकार एवं नवदुर्गा समिति और ईद मिलादुन्नबी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में आगामी त्यौहार नवदुर्गा, दिवाली, ईद मिलादुन्नबी की गाइडलाइन बताई गई जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग मार्क्स का उपयोग एवं एक स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 100 लोग उपस्थित रह सकते हैं एवं सर्वजनिक रूप से डीजे प्रतिबंध एवं लंगर का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा त्योहारों में प्रशासन के दिए गए नियम का पालन कर त्योहार में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, माक्स अनिवार्य रूप से लगाए रखने के निर्देश दिए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article