मामूली सी बात को लेकर पेट्रोल पंप संचालक ने तान दी पिस्टल, पीड़ित ने थानेदार से लगाई न्याय की गुहार | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

मामूली सी बात को लेकर पेट्रोल पंप संचालक ने तान दी पिस्टल, पीड़ित ने थानेदार से लगाई न्याय की गुहार | New India Times

अंबेडकर नगर जिला के एक पेट्रोल पंप संचालक की गुंडागर्दी सामने आई है। गाड़ी को पास ना मिलने पर गुससाए पेट्रोल पंप संचालक ने एक लड़के की जमकर पिटाई कर दी। मामला सम्मानपुर थाना क्षेत्र के हजपुरा बाजार का है जहां पीड़ित आकाश पुत्र फिरतू राम निवासी हजपुरा ग्राम सभा पीड़ित ने अपने लिखित तहरीर में बताया कि वह अपने गांव से हजपुरा मार्केट बाजार की तरफ अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था दूसरी तरफ से हजपुरा पेट्रोल पंप संचालक हृदयमणि मिश्रा और उनका ड्राइवर गाड़ी से आ रहे थे, पास न मिलने से हृदय नारायण मिश्रा और उनके ड्राइवर गुस्से से लाल पीले होकर गाड़ी से उतरे और आकाश की बेरहमी से पिटाई कर दी, उसके बाद भी गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तो आकाश को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए धान के खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया यहां तक की पेट्रोल पंप संचालक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल को भी आकाश के ऊपर तान दिया। आकाश के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आकर बीच बचाव किया। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल थाने पर दी फिर थाने जाकर पेट्रोल पंप संचालक और उनके ड्राइवर के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई, मगर सम्मानपुर पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुटी हुई है। दूसरी तरफ ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.