अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान अलीगढ़ (अधीन केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली) द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को दोपहर 3:00 बजे गूगल मीट के माध्यम से आयुष द्वारा प्रतिरक्षा विषय पर वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। जिस में मुख्य वक्ता के तौर पर अजमल खान तिब्बिया कॉलेज अलीगढ़ के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ तनज़ील अहमद एवं डॉ ज़मीर अहमद मौजूद रहेंगे। इनके अतिरिक्त भोपाल एवं बुरहानपुर के यूनानी चिकित्सा अनुसंधान एकक के अनुसंधान अधिकारी प्रभारी डॉक्टर अमीर फैसल खान एवं भोपाल के यूनानी चिकित्सा अनुसंधान एकक की अनुसंधान अधिकारी डॉक्टर अफशां क़ैसर व्याख्यान देंगी।
आमजन निम्न लिंक के द्वारा इस वेबीनार में शामिल हो सकते हैं एवं सभी प्रतिभागियों को ई प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
Join with Google Meet: https://meet.google.com/whn-seih-pgx
