उपखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ गब्बर सिंह मीणा का एएनएम पदाधिकारियों ने किया स्वागत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

उपखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ गब्बर सिंह मीणा का एएनएम पदाधिकारियों ने किया स्वागत | New India Times

धौलपुर जिला के बाड़ी उपखंड के नवीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गब्बर सिंह मीणा व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ यथार्थ गुप्ता का खानपुर पीएचसी व सेवर पीएचसी एएनएम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित समस्त स्टाफ द्वारा साफा व माल्यार्पण कर किया जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गब्बर सिंह मीणा ने बोलते हुए कहा कि आपके द्वारा किए गए स्वागत सम्मान का मैं आभारी हूं, आप सभी के सहयोग से उपखंड स्तरीय चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, सेवाओं को और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर स्वागत सम्मान करने वालों में खंड की अध्यक्ष शकीला बानो, कोषाध्यक्ष लाजवंती गौड, सचिव सुनील कुमारी सहित समस्त पीएचसी खानपुर और पीएचसी सेवर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.