महामार्ग निर्माण कार्य नियमों से ना होने पर प्रहार जनशक्ती पक्ष के तहसील अध्यक्ष ने की शिकायत | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड़/यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

महामार्ग निर्माण कार्य नियमों से ना होने पर प्रहार जनशक्ती पक्ष के तहसील अध्यक्ष ने की शिकायत | New India Times

नागपुर तुलाजापुर महामार्ग निर्माण के लिए जरुरी मुरूम काला पत्थर आदि संबंधित शेखावत कन्स्ट्रक्शन कंपनी द्वारा नियमों को ताक पर रखते हुए धड़ल्ले से खुदाई शुरू करने की शिकायत प्रहार जनशक्ति पक्ष के कार्यकर्ताओं ने की है। खुदाई करते वक्त कन्स्ट्रक्शन कंपनी ने क्या जरुरी अनुमति ली है? अनुमति लिए गए क्षेत्र के बाहर तो खुदाई नहीं की जा रही? खुदाई करते समय और मुरुम पत्थर धुलाई करते समय क्या जरुरी सावधानी बरती जा रही है? इन सभी बातों का ध्यान रखने की जिम्मेदारी प्रशासन की है लेकिन तहसील के नंदगांव घाट में महामार्ग निर्माण का ठेका प्राप्त कंपनी द्वारा ऐसी किसी सावधानियां नियमों का पालन न होने की बात प्रहार जनशक्ति पक्ष ने सामने आई है। नादगांव घाट में बीते कुछ दिनों से जंगल में धड़ल्ले से बोर मशीन द्वारा और भारी यंत्र सामग्री से खुदाई का काम निरंतर चल रहा है जिसके लिए बोर और ब्लास्टिंग की जा रही है। वहीं वाहनों से बड़े-बड़े पत्थर धुलाई करते समय ट्रक का पीछे वाला हिस्सा खुला छोड़ दिया जाता है। इन सभी अनियमितताओ के चलते मार्ग से यातायात करने वाले वहांन चालक की जान को खतरा बना रहता है साथी ही गर्मी के दिनों में वनजीवों को पानी कहां से उपलब्ध होगा यह भी सवाल है। इन सभी मामलों की शिकायत प्रहार जनशक्ति पक्ष के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की है। इस बीच इस मामले में कंपनी और प्रशासकीय अधिकारों से संपर्क किया गया तो उन्होंने अपनी अपनी बात रखी तथा कंपनी के मैनेजर ने भी इस बात की पुष्टि की के कंपनी सरकार के दिए हुए आदेश नियमों का पूरी तरह पालन करके ही काम करती है तथा सरकार के विकास कार्य में किसी भी तरह की कोताही कंपनी द्वारा बरती नहीं जाती जो साहित्य हम इस्तेमाल करते हैं उन साहित्यों का सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही इस्तेमाल किया जाता है।

महामार्ग के निर्माण के लिए ठेका प्राप्त कन्स्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कई जगहों पर अनियमितता नजर आई।कुछ मीटर अंतराल पर 30 से 40 जगहों पर बोरिंग कर खुदाई करने की बात जांच में पता चली जिसके बाद कंपनी ने यह काम रोक दिया। आने वाले दिनों में जंगलों में ब्लास्टिंग किये जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित कंपनी व संचालक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी दी है: हेमंत उबाले,वन परिक्षेत्र अधिकारी महागवा।

खुदाई कार्य नियमों के अनुसार नागपुर तुलजापूर महामार्ग पर कंपनी द्वारा जरुरी अनुमति सरकार और प्रशासन से ली गई है और सरकार द्वारा दी गई मशीनों से ही खुदाई कार्य शुरु है इसमें कही कोई अनियमितता नहीं है: किशोर चोधरी मैनेजर, शेखावत कन्स्ट्रक्शन कंपनी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article