मो.मुजम्मिल/मो.जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खापा स्वामी छोटी पंचायत पर सबसे आगे कार्य में अच्छी पंचायत मानी जाती है। सरपंच श्रीमती सविता, सचिव संजय वर्मा, सहायक सचिव मिथिलेश ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की गई दिनों से सामूहिक भवन की मांग की जा रही थी जुन्नारदेव विधानसभा के विधायक सुनील उईके के मार्गदर्शन और ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सविता द्वारा प्रयासों से एक सुंदर भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। ग्राम क्षेत्र के लोगों को इस भवन के बन जाने से शादी विवाह मंगल कार्यों और अनेकों कार्यक्रम के लिए उपयोग में लाया जाएगा इस भवन की खूबसूरती और जिस जगह पर यह बना है वहां अति सुंदर मनमोहक स्थान है। इस भवन के बनने पर ग्राम पंचायत सरपंच एवं विधायक सचिव संजय वर्मा सहायक सचिव कैलाश यदुवंशी और उनके सहयोगियों से यह कार्य पूर्ण हुआ जिसके लिए पंचायत के सभी ग्रामीण ने सरपंच एवं सभी का आभार माना।
